Breaking News

कोरोना से निपटने के लिए फण्ड बनेगा : योगी

सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट सर्विलान्स आफिसर्स की तैनाती की जाए

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना संकट से निपटने के लिए एक फंड बनेगा। इसका उपयोग कोरोना से जंग के मद्देनजर मेडिकल कालेजों की क्षमता विस्तार, टेस्टिंग लैब्स की स्थापना, पीपीई किट्स, वेंटिलेटर्स के लिए होगा। सीएम ने कहा कि ट्रिपल लेयर मास्क के उत्पादन, आइसोलेशन तथा क्वारंटीन वार्ड की स्थापना के साथ-साथ टेलिमेडिसिन सुविधा के लिए इसका उपयोग होगा।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। सीएम ने कोरोना से निपटने के लिए एक कोष की स्थापना का बात कही।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान उपस्थित अधिकारियों को प्रदेश में वृद्धाश्रम और अन्य आश्रय स्थलों का विवरण संकलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में उपलब्ध वेंटीलेटर्स, पीपीई किट, ट्रिपल मास्क की व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में ही मास्क एवं सैनिटाइज़र निर्माण को बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ ही एसजीपीजीआई के माध्यम से आयुष डाक्टरों, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों, आशा बहुओं, अवकाश प्राप्त स्वास्थ्यकमिर्यों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए आवश्यक पीपीई किट की भी व्यवस्था करने और आयुष डाक्टरों की एक बैठक बुलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मास्टर टेनर्स को भलीभांति प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि यह लोग अपने-अपने जनपदों में संबंधित स्टाफ को भी प्रशिक्षण दे सकें। उन्होंने आर्मी मेडिकल कोर के लोगों को जोड़ने के साथ-साथ कोविड-19 टेस्टिंग लैब्स की स्थापना के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने हर जिले में संभ्रान्त व्यक्तियों, धर्माचार्यों, धर्म गुरुओं के साथ ब्लाक, थाना, तहसील, जनपद स्तर पर मीटिंग कर सभी समुदायों तक कोरोना से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों जैसे लाकडाउन को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …