राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लाकडाउन का सौ प्रतिशत पालन कराया जाए। साथ ही पुलिस कर्मी संवेदनशीलता के साथ लोगों को समझाएं बुझाएं, कानून का पालन ना करने पर कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को टीम 11 की मीटिंग में यह बात कही। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम व क्वारंटीन सेंटरों में भी अच्छी व्यवस्था हो, भोजन इत्यादि का बेहतर इंतज़ाम हो।1070 को टोल फ्री नंबर के साथ कंट्रोल रूम बनाकर जोड़ा जाए। यूनीसेफ ने 34 काउंसलरों की मदद से आश्रयस्थलों में रह रहे लोगों व घरों पर अकेले मौजूद बुजुर्ग लोगों की काउंसलिंग कराते रहा जाए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बाहरी राज्यों के जो लोग उत्तर प्रदेश में रह रहें हैं, सम्मान सहित उनकी पूरी हिफाजत करना और भोजन इत्यादि का प्रबंध करना हमारा दायित्व है। उनकी पूरी चिंता की जाए। किसानों की फसल कटाई में कोई असुविधा न होने दी जाए। उनके हार्वेस्टिंग समेत उर्वरक आदि को लेकर व्यवस्था की जाए। अपर मुख्य सचिव राजस्व की अगुवाई में जल्द से जल्द कंट्रोल रूम शुरू कराकर हर जिले को सीधे मुख्यालय से जोड़ा जाए।

साथ ही हर कमिश्नरी में भी ऐसे कंट्रोल रूम स्थापित हो जाएं।पशुपालन विभाग की तरफ से बताया गया कि एक लाख चार हजार स्ट्रीट डाग्स को भी भोजन मुहैया कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओवर रेटिंग कतई ना होने दी जाए, जो लोग ऐसा करते हैं उनके खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही राशन वितरण का इंतजाम वैसा ही रखा जाए जैसा पहले दिन देखने को मिला है, हर पात्र को मुफ्त राशन जरूर मुहैया हो जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !