Breaking News

पीडब्ल्यूडी जिलों में खोलेगा कम्युनिटी किचन : केशव मौर्य

पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी व कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन

करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि भेजेंगे पीएम / सीएम केयर फंड में

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग स्वयंसेवी संस्थाओं के संहयोग से जिलों में कम्युनिटी किचन चलाएगा। लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज में यह किचन शुरू कर दिए गए हैं। इन किचन के माध्यम से गरीबों को भोजन के पैकेट दिए जाएंगे। इसके साथ ही आलू, चावल, चना, सत्तू, नमक पैकेट भी दिए जाएंगे। गुरुवार को अपने आवास पर लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम के अधिकारियों के साथ उप मुख्यमंत्री ने बैठक की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम्युनिटी किचन सेंटर के लिए नोडल अधिकारियों का तत्काल चयन कर लें।

स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवियों के माध्यम से लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउसों में आवश्यकता के अनुरूप कम्युनिटी किचेन सेंटर अपनी देखरेख में शुरू कराएं। इस बैठक में यह तय हुगा कि तीनों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन कोरोना से बचाव व राहत के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। यह धनराशि करीब पांच करोड़ रुपये होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण और ना फैले इसके लिए सभी को पूरी गंभीरता के साथ लाकडाउन का पालन करना है। हमें गरीबों, रोज कमाने खाने वाले लोगों और श्रमिकों की मदद भी करनी है।

गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और हम गरीबों की सेवा के लिए पूरी तत्परता के साथ काम कर रहे हैं। विभागीय निर्माण कार्यों में लगने वाले श्रमिकों को भी राहत सामग्री व कम्युनिटी किचन सेंटर का लाभ देने को कहा। जरूरत के मुताबिक साबुन, मास्क आदि बांटने को कहा। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृहों में सैनिटाइजर की व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए। लाक डाउन खत्म होते ही सभी निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव रंजन कुमार, समीर वर्मा विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग आरआर सिंह आदि उपस्थित थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …