राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार चाहे तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की साइकिल के माध्यम से खाद्य-दवा आदि के वितरण में मदद ले सकती है। हम इसके लिए तैयार हैं। श्री यादव ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण आना चाहिए कि उसके पास अभी कितने दिनों के लिए खाद्य सामग्री का भण्डारण है।गेहूं से आटा बनाने का काम संबंधित औद्योगिक इकाइयों द्वारा तुरन्त शुरू करना चाहिए। इससे खाद्य सामग्री की जमाखोरी-कालाबाजारी पर रोक लगेगी। इसी तरह जो बच्चे मिडडे मील में पौष्टिक आहार पा रहे थे, उनके घरों तक इसे पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को यह बताने में भी नहीं हिचकना चाहिए कि प्रदेश के हर जिले में कोरोना की जांच की कितनी किटें उपलब्ध हैं। संक्रमण की आशंका को देखते हुए लोगों के लिए कितने आइसोलेशन वार्ड बने हैं और मरीजों के इलाज के लिए कितने वेंटीलेटर उपलब्ध है? इससे आश्वस्त लोगों में डर कम होगा। डाक्टरों, नर्सो और पैरामेडिकल स्टाफ का जनता को सम्मान करना चाहिए और उन्हें अपना कार्य करने का अवसर मिलना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
अखिलेश ने फसल पकने के बाद खेतों में खड़ी फसल की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा है कि कोरोना लाकडाउन के चलते फसल काटने के लिए मुंह मांगी कीमत पर मजदूर नहीं मिल रहे हैं। किसान की दूसरी चिंता यह भी है कि इन हालात में वह अपनी फसल कहां बेचेगा?
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !