Breaking News

मुख्य सचिव ने डीएम को स्क्रीनिंग पर पैनी नजर रखने का दिया निर्देश, बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग जारी

दरभंगा : बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम को लागातार स्क्रीनिंग कर नजर रखने का निर्देश दिया. सचिव ने कहा कि लॉक डाउन अवधि में 29 मार्च के बाद जो भी व्यक्ति राज्य के बाहर अथवा दूसरे जिलों से यहाँ आये है, उन सभी व्यक्तियों की कल मेडिकल टीमों के द्वारा स्क्रीनिंग करायें. डीएम एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को जिला में क्रियाशील सभी क्वारंटाइन सेन्टरों में डॉक्टरों की टीम भेजकर वहाँ सभी व्यक्तियों की सघन स्क्रीनिंग करने का निदेश दिया है.

मालूम हो कि शुक्रवार को मुख्य सचिव, बिहार सरकार ने वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से ऐसे सभी प्रवासी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कराने का निदेश दिया गया है, जो लॉक डाउन अवधि में 28 / 29 मार्च के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से जिला में आये हैं. साथ ही 18 मार्च के बाद विदेश से यात्रा करके जो भी लोग जिला में आये है उन सभी व्यक्तियों की नियमित जाँच कराने एवं उनलोगो के स्वास्थ्य पर बराबर नज़र रखने को कहा गया है. इस हेतु जिला में रह रहे कोरोना वायरस से संक्रमित संदिग्ध सभी व्यक्तियों को ट्रैक करने हेतु अगले 06 दिनों के लिए टास्क निर्धारित कर दिया गया है।


आइसोलेटेड वार्ड में करायी जायेगी जांच
शनिवार को विल्लेज क्वारंटाइन सेन्टर में लोगों की स्क्रीनिंग कराई जायेगी एवं इसमें किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाये जायेगे तो उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उसकी जाँच कराई जायेगी.

इस वीडियो कांफ्रेंस में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार, डीआईओ राजीव कुमार झा, डीएचएम विशाल सिंह आदि उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …