Breaking News

बाहर फंसे लोगों को ₹ 1000 सहायता राशि देगी नीतीश सरकार, कोरोना सहायता एप करना होगा डाउनलोड

दरभंगा : नोवल कोरोना वायरस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लागू लॉक डाउन के चलते बिहार राज्य के जो व्यक्ति राज्य के बाहर फंसे हुए हैं ऐसे व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा तत्काल 1 हज़ार रूपये की मदद दी जा रहीं हैं।

यह राशि मोबाइल ऍप के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी जिसके लिये आधार नंबर जरूरी होगा. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों के लिए है, जो बिहार राज्य के निवासी है तथा बिहार राज्य से बाहर कोरोना वायरस के चलते फंसे हुए है।


इस योजना का लाभ प्राप्त करने करने हेतु सर्वप्रथम उन्हें अपने मोबाईल फोन में गूगल प्ले स्टोर से बिहार कोरोना सहायता एप्प डाउनलोड करना है अथवा aapda.bih.nic.in लिंक पर क्लिक करने पर एक डैश बोर्ड खुलेगा जिसपर अपना सारा ब्यौरा भरनी हैं । तत्पश्चात् सत्यापित करनी हैं. इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड की प्रति रखना अनिवार्य होगा। साथ ही लाभार्थी के नाम से बैंक खाता जो बिहार राज्य में अवस्थित किसी भी बैंक के ब्रांच का होना जरूरी हैं.


अन्य महत्वपूर्ण बातें :- लाभार्थी के फोटो (सेल्फी) का मिलान आधार डेटाबेस के फोटो से किया जायेगा अतः आधार का फोटो साफ होना चाहिए। एक आधार संख्या पर एक ही रजिस्ट्रेशन मंजूर होगा। मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओ.टी.पी. मोबाईल एप्प पर भरना होगा। यह सहायता राशि सिर्फ बैंक खाता में ही भेजी जायेगी ।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …