डेस्क : सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों ने दरभंगा डीएम डॉ त्यागराजन एस एम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
जी हां एक सिरफिरे ने दरभंगा डीएम डॉ त्यागराजन एमएस को गोली मारने पर दो लाख इनाम देने की घोषणा की है वह भी डीएम दरभंगा के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर।

मो फैजल नाम के आईडी से यह कमेंट किया गया है। हालांकि इसपर जिलाधिकारी का कहना है कि पुलिस अपना काम करेगी। लेकिन इस सिरफिरे की घोषणा पर डीएम के चाहने वाले इस सिरफिरे पर काफी आक्रोशित हैं।

उसी पोस्ट पर लोग कॉमेंट कर उस सिरफिरे को जल्द ही पकड़ कर कानूनी कार्रवाई हेतु दरभंगा प्रशासन को कह रही है वहीं वो सिरफिरा अब किसी भी तरह का जवाब कॉमेंट में देने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।

बताते चलें कि बुधवार को ही डीएम ने राज्य के बाहर से नगर में आये सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया था। डीएम ने सभी लोगों से देशहित में जांच में सहयोग की अपील भी की थी। उसी खबर के पोस्ट पर यह धमकी कमेंट करके की गई है।

डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने इसपर कहा कि पुलिस अपना काम करेगी। तकनीकी सेल की मदद से उस आईडी का पता लगाया जा रहा है। कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !