दरभंगा : जिलाधिकारी डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा जिला में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारो को सख्त चेतावनी दिया गया है कि उनके विरूद्ध छापामारी अभियान और तेज की जायेगी। पकड़े जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत कानूनी थाने में प्राथमिकी दर्ज़ करके क़ानूनी कार्रवाई की जायेगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मालूम हो कि लाॅक डाउन अवधि में कतिपय एल.पी.जी. वितरकों द्वारा ऊँचे दामों पर गैस सिलेंडर बेचे जाने, गैस आपर्त्ति में अत्यधिक विलंब किये जाने की आम उपभोक्ताओं से शिकायतें प्राप्त हो रही है।
समय पर सिलेंडर की आपर्त्ति नहीं करने से उपभोक्ताओं को कठिनाइयाँ होने की बातें भी सामने आई है। वही बिरौल, बेनीपुर अनुमण्डल क्षेत्रों में तो उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की भी शिकायतें मिल रही है। कई वितरकों के द्वारा ऊँचे दामो पर सिलेंडर की कालाबाजारी धड़ल्ले से किये जाने की भी बातें सामने आई है।

जिलाधिकारी द्वारा उपभोक्ताओं से प्राप्त इन शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने जिला आपर्त्ति पदाधिकारी/सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं सभी गैस वितरकों के साथ कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक कर वितरण व्यवस्था सामान्य बनाये रखने का निदेश दिया है।
सभी गैस वितरकों को चेतावनी दिया गया है कि सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर ससमय गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई जाये। दुबारा शिकायत मिलने पर ई.सी.ए. के तहत कार्रवाई की जायेगी । वहीं डी.एस.ओ. एवं सभी एस.डी.ओ. को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की सामान्य आपर्त्ति बनाये रखने हेतु भी निदेश जारी किया गया है।
सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को गैस वितरकों के गौदामों में छापामारी करने एवं कालाबाजारी पर लगाम लगाने का निदेश दिया गया है।
इस बैठक में जिला आपर्त्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, एम.ओ. आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !