संजय कुमार मुनचुन : भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह की फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ की पहली झलक दिख गई है। फिल्म का फर्स्ट आज आउट होते ही वायरल भी हो गया है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के अपोजिट लीड रोल में सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू नजर आये हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अक्षरा इस फिल्म के जरिये पहली बार कल्लू के साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं हैं, तो निर्देशक चंदन उपाध्याय के साथ भी उनकी यह पहली ही फिल्म है। इस बारे में अक्षरा सिंह के पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि कोराना महामारी की वजह फिल्म फिल्म का रिलीज डेट तय नहीं हुआ है। मगर इतना जरूर है कि फिल्म जब भी बॉक्स ऑफिस पर आयेगी, खूब धमाल मचायेगी।

आपको बता दें कि अक्षरा ने इस साल की शुरूआत प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ फिल्म कर धमाल मचा दिया था। अब वे अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ के जरिये बॉक्स ऑफिस को हिट करेंगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म जब देश – दुनिया में स्थिति सामान्य होगी, तब ही रिलीज होगी। मगर उससे पहले इसका आकर्षक फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसको लेकर अक्षरा सिंह बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में अक्षरा का किरदार एक बार फिर से दर्शकों को शॉक्ड करेगा। ऐसा कहना है खुद अक्षरा का।
अक्षरा कहती हैं कि फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ को शानदार होने वाली है। मुझे उस दिन का इंतजार बेसब्री से है, जब फिल्म सिनेमाघरों में होगी और शो के बाद लोगों के रिएक्शन आयेंगे। फिलहाल तो मैं सबों से यही कहना चाहूंगी कि हम जिस महामारी से जूझ रहे हैं, उससे मिलकर लड़े और हराये। मेरी ख्वाहिश है कि हर कोई मेरी इस फिल्म को देखे इसलिए अपने फैंस और देश की जनता से अपील है कि वे घर में कुछ दिन और सुरक्षित व स्वस्थ रहें। सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !