डेस्क : लहेरियासराय गुदरी में लगने वाले सब्जी मंडी को तत्काल नेहरु स्टेडियम मे स्थांतरित किया गया है । दरभंगा नगर निगम ने वहाँ एक सैनिटाइजिंग कक्ष की स्थापना की है जिसका शुभारंभ महापौर बैजंती खेड़िया ने किया ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस अवसर पर महापौर ने बताया कि हमे पूरा विश्वास है कि हम कोरोना महामारी को मात देकर विजयी होंगे । बस थोड़ी सी धैर्य की आवश्यकता है। उन्होने लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करने पर बल दिया । उन्होने कहा कि यहां सैनिटाइजिंग कक्ष बनाया गया है जिसके अंदर से गुजरने पर लोग अपने आप सैनिटाइज हो जाएँगे ।
विदित हो कि इससे पूर्व नगर निगम कार्यालय के समक्ष तथा राज परिसर स्थित बनाए गये अस्थाई सब्जी मंडी मे सैनिटाइजिंग कक्ष कार्यरत है ।
वहीं राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभुकों को राशन कार्ड निर्गत करवाने के लिए दरभंगा नगर निगम कार्यालय में महापौर के साथ दर्जनों पार्षद शनिवार को पर्यवेक्षण करते रहे ।

महापौर ने कहा है कि पूर्व से प्राप्त आवेदन के सभी लाभार्थियों को यथा शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा । उन्होने लोगों से अपील की है कि इस कार्य के लिए कोई भी व्यक्ति ना घर से निकलें और ना ही राशन कार्ड के लिए दिए गये आवेदन का पावती रसीद किसी को दें ।
महापौर ने अपने सभी सफाई कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों तथा अधिकारियों और पार्षदों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विपदा की इस घड़ी मे सोशल डिस्टेंस बनाते हुए एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !