दरभंगा : कोरोनावायरस को लेकर लॉक डाउन के बीच एसएसपी बाबूराम ने जिले में पूरी तरह प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए रविवार को स्वयं सुबह से लेकर शाम तक शहर में निकलकर मॉनिटरिंग करते रहे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
चौक चौराहों पर मटरगश्ती करने वाले लोगों को कार्रवाई करवाते हुए 106 बाइक को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों से 1 लाख 10 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर राशि वसूली गई।

लहेरियासराय, कोतवाली, यातायात थाना, विश्वविद्यालय थानों पर एसएसपी काफी देर तक रुक कर लॉक डाउन में की गई कार्रवाई से अवगत होते रहे। थाना क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों को लॉक डाउन का मतलब समझाया पूर्णरूपेण बंदी।

बेवजह सड़क पर एक व्यक्ति भी नहीं दिखना चाहिए लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। बेवजह सड़कों पर ना निकले यदि दुकानों में या सब्जी खरीदने जाते हैं तो सोशल डिस्टेंस बना कर खड़े हों। रविवार की सख्ती के बाद पूरी तरह सड़क विरान नजर आया। सड़कों पर पुलिस पूरी तरह तत्पर नजर आई।

वहीं दूसरी ओर एसएसपी बाबूराम ने रविवार को सब्जी मंडी में एक-एक सेक्शन फोर्स को प्रतिनियुक्त किया है। वही शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष को नगर निगम से संपर्क कर सब्जी विक्रेता का लिस्ट प्राप्त करने का निर्देश दिया। सब्जी विक्रेताओं और खरीदारों को सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखने को कहा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !