डेस्क : दरभंगा के नये सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने रविवार को अनुमंडल अस्पताल एवं बहेड़ा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया. उसने सर्वप्रथम अनुमंडल अस्पताल पर पहुंच चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सीएस के अनुसार कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए .अस्पताल पर न तो अस्पताल प्रभारी थे ना ही प्रबंधक और न ही अकाउंटेंट वैसे रोस्टर के अनुसार ड्यूटी में तैनात डॉ अरुण कुमार सिन्हा से अस्पताल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर वे बहेड़ा पीएचसी पर पहुंचे वहां भी अस्पताल प्रभारी डॉ अमरनाथ झा नहीं थे. वे भी सी एस के पहुचने के बाद पी एच सी पर पहुंचे जबकी स्वास्थ्य प्रबंधक रीना कुमारी सहित रोस्टर के अनुसार चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित पाए गए.

सीएस ने पीएचसी के बेबी चाइल्ड केयर सेंटर में गंदगी देखकर प्रबंधक एवं अस्पताल प्रभारी के प्रति खेद प्रकट करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सख्त हिदायत दी. साथ ही वही दोनों अस्पताल के प्रभारी से कोरोनावायरस को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा लिया तथा इससे संबंधित कई दिशा-निर्देश दी. वही सीएस डॉ सिन्हा ने कहा कि यह इनकी पहली विजिट था इसलिए उन्हें अस्पताल के सारी जानकारी प्राप्त किया तथा पाए गए त्रुटि को लेकर प्रभारी को सुधार करने का निर्देश दिया गया है.
वहीं अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर आरसी झा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर प्रखंड में भी सी चल रहा था. जहां दोनो अस्पताल के प्रभारी मौजूद थे. इसी बीच अस्पताल का निरीक्षण कर वे पीएसचसी पर पहुंच गए. डॉक्टर झा ने कहा कि अस्पताल में अस्पताल प्रबंधक एवं अकाउंटेंट का पद खाली है दोनों पद पर पीएचसी के ही के प्रबंधक और अकाउंटेंट प्रभार में हैं . इसीलिए अस्पताल में उन्हें ये सब नहीं मिले.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !