दरभंगा : कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु जिले की सब्जी मंडियों में भीड़ को नियंत्रित करने तथा ग्राहकों को अनुशासन के मूल मंत्र के साथ सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन कराने मे एनसीसी केडेट्स अब महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा इस कार्य में एन.सी.सी. कैडेटों की सेवा लेने का निर्णय लिया गया है. इसी उद्देश्य से आज दिनांक 12 अप्रैल को पुरबाहन राज मैदान दरभंगा में एन सी सी कैडेटों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. एवं वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम द्वारा एन सी सी कैडेटों को संबोधित करते हुए आपदा की इस घड़ी में उन्हें अपने दायित्वों का सफलतापूर्बक निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया गया ।
मालूम हो कि दरभंगा शहर के दो मुख्य थोक सब्जी मंडी को क्रमश: दरभंगा राज परिसर तथा लहेरियासराय के नेहरु स्टेडियम में स्थांतरित किया गया है. खरीद बिक्री कार्य में लोंगो के द्वारा सामाजिक दूरी नियम का पालन किया जाये यह सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एन सी सी कैडेटों की सहायता ली गयी है ।

लॉक डाउन को प्रभावी तरिके से पालन कराने हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं, दूध, फल सब्ज़ी आदि दैनिक उपयोग की सामग्रियों की डोर स्टेप डेलिवरी सेवा भी शुरू की गयी है.
इसलिए लोगों से अपील की गयी है कि लोग सब्जी आदि खरीदने हेतु घर से ना निकलें बल्कि अपने मुहल्लों मे ही चलंत सब्जी विक्रेता से सब्जी खरीदें और लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करें ।
इस अवसर पर महापौर बैजंती खेड़िया, सीटी एस पी योगेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !