दरभंगा : जिलाधिकारी दरभंगा ने कोरोना महामारी के रोकथाम के लिये अपेक्षित दायित्वों का सफलतापूर्बक निर्बहन नहीं करने के चलते कई पदाधिकारी एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा है और उक्त सभी अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपना अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहेड़ी एवं बहादुरपुर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, बहादुरपुर एवं अंचलाधिकारी, बहादुरपुर एवं बहेड़ी के नाम शामिल है।
विदित हो कि विश्वव्यापी कोविड – 19 महामारी की रोकथाम के लिए देश भर में लागू लॉक डाउन को सफल बनाने, विधि-व्यवस्था बनाये रखने, आपदा प्रबंधन तथा संदिग्ध संक्रमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य जाँच करवाने का संयुक्त दायित्व सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है.

जिला स्तर पर गठित होम क्वारंटाइन कोषांग एवं अन्य कोषांग से पुरे स्थिति पर नज़र रखी जा रहीं है. ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा इस कोरोना आपदा को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. जिला स्तर से कहे जाने पर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी सक्रिय होते हैं. जिलाधिकारी ने इस पर गहरी नाराज़गी व्यक्त किये है और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दिया गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !