दरभंगा : अंचलाधिकारी, बेनीपुर के द्वारा सूचित किया गया है कि प्राथमिक विद्यालय दुर्गीचक लवानी के नियोजित पंचायत शिक्षक श्री जिवनेश्वर मिश्र की आज सुबह में ह्रदयाघात के कारण मृत्यु हो गई है। उनका ड्यूटी मध्य विद्यालय, डखराम बेनीपुर क्वारंटाइन केन्द्र में था।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी दरभंगा ने श्री जिवनेश्वर मिश्र, पंचायत शिक्षक के असामायिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर को उक्त मृतक शिक्षक के शोक संतप्त परिवार से मिलकर जिला प्रशासन की ओर से गहरी संवदेना व्यक्त करने एवं सरकारी नियमानुसार उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर डीईओ दरभंगा डॉ महेश सिंह के द्वारा बताया गया है कि शिक्षा विभाग के प्रावधान के तहत मृतक नियोजित पंचायत शिक्षक के पत्नी हेमलता देवी को 4 लाख रूपये का चेक अनुग्रह अनुदान के तौर पर आज ही सौंप दिया जायेगा. डी.इ.ओ द्वारा बताया गया है कि यह अनुदान शिक्षा विभाग के प्राबधान के तहत दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मृतक शिक्षक के परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकम्पा के तहत शिक्षा विभाग में नौकरी का लाभ भी मिलेगा ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !