Breaking News

धमाके से दहला दरभंगा, दहशत में लोग

डेस्क : बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है दरभंगा जिला के आजमनगर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ जिसकी आवाज लगभग 1 किलोमीटर तक गूंजी।

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर दुर्गा मंदिर इलाके में धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि मो. नज़ीर के घर में यह धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि मोहम्मद नजीर के घर की दीवार और छत ध्वस्त हो गई। लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज तकरीबन एक किलोमीटर के इलाके तक सुनाई दी।

वहीं मोहम्मद नजीर के परिवार के तीन बच्चे समेत 5 लोगों की नाज़ुक स्थिति में दरभंगा के डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

धमाके की सूचना मिलते ही दरभंगा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँची। धमाका कैसे हुआ यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह पटाखे के कारण हुआ विस्फोट लग रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि धमाका बम बनाते वक्त हुआ।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने नजीर को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि दीवारों की हालत और विस्फोट की तीव्रता देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि यह पटाखों से हुआ होगा।

वहीं धमाके से गिरी दीवार के नीचे दबे खून से लथपथ लोगों को मोहल्ले के लोगों ने निकालने की कोशिश करते हुए राहत कार्य जारी रखा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …