Breaking News

पीएम मोदी की तस्वीर वाली अश्लील ड्रेस पहनने के कारण राखी सावंत पर एफआईआर दर्ज़, ड्रामा क्वीन की बढ़ी मुश्किलें

04_11_2016-r_s-320x207राजस्थान : कांकरोली थाने में राखी सावंत के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली अश्लील ड्रेस पहनने के आरोप में एफआईआर दर्ज़ की गई है। जिससे राखी सावंत एक बार फिर मुश्किलों में फंसती नज़र आ रही हैं।

मामला अगस्त का है जब राखी सावंत अमेरीका के एक टूर पर गईं थी और वहां उन्होंने सार्वजानिक रूप से एक काली रंग की रिवीलिंग ड्रेस पहनी जिस पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगी हुई थीं। उदयपुर के एक वकील प्रजीत तिवारी ने कांकरोली पुलिस थाने में इस सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि सोशल मीडिया पर राखी की पीएम वाली ड्रेस की तस्वीरें देख कर पुलिस ने केस दर्ज़ किया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
राखी सावंत किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी हो ये नई बात नहीं है। पीएम की तस्वीर वाली ड्रेस पहनने के बाद तब ये कहा था कि वो अपने प्रधानमंत्री से बेहद प्यार करती हैं और उनकी मंजूरी के बाद ही ये ड्रेस पहनी थी।

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …