दरभंगा : दरभंगा पुलिस मुख्यालय के नाक के नीचे से सोने की चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। लहेरियासराय टावर के नजदीक एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश महिला के गले से सोने की चेन खींचकर रफूचक्कर हो गए।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर दरभंगा पुलिस के आलाकमानों का कार्यालय एवं आवास है साथ ही वहां से कुछ ही दूरी पर लहेरियासराय थाना भी है। दिन रात लगातार पुलिसिया गश्ती के बावजूद भी सरेशाम इस तरह की घटनाएं दरभंगा पुलिस पर सवाल खड़ा करती है।

मिली जानकारी के मुताबिक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के स्वीट होम चौक के पास बाइक सवार झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों ने एक महिला के गले से सोने का चेन झपट्टा मारकर फरार हो गया। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मोहल्ला की रहने वाली अशोक कुमार की पत्नी पुतुल कुमारी ने थाना को दिए आवेदन में लिखा है कि गुरुवार की शाम घर से सब्जी खरीदने निकली थी जहां स्वीट होम चौक के पास दुर्गा रेस्टूरेंट मुहाने के मुख्य सड़क पर पीछे से आकर झपट्टा मार गिरोह के सदस्य सोने का चेन झपट्टा मारकर फरार हो गया।
पुतुल कुमारी में बताया है कि दोनों झपट्टा मार गिरोह के सदस्य मुंह को पूरी तरह ढके हुए था जब तक हल्ला करती तब तक दोनों फरार हो गए। शहर में घर लंबे अरसे बाद झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों के द्वारा सोने का चेन झपट्टा मारने का सिलसिला शुरू हो गया है। थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द हीं पहचान कर झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !