दरभंगा : बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख ललित मंडल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लग गया है। उनके अपने समर्थक प्रेमजीवर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य समेत कई लोग बागी हो गए हैं। कुल 32 सदस्यों वाले प्रखंड के कुल 15 पंचायत समिति सदस्यों ने एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अविश्वास लगाने के बाद टिकपट्टी देकुली के पंचायत समिति सदस्य शिवशंकर लाल देव ने कहा कि प्रमुख के दो वर्ष के कार्यकाल में पंसस के मान सम्मान को काफी नुकसान हुआ है। हमने उप प्रमुख के खिलाफ प्रमुख को जिताकर कुर्सी पर बिठाया। लेकिन, प्रमुख के दो वर्ष के कार्यकाल पूरा होते ही अपनी कुर्सी बचाने के लिए उप प्रमुख से मिल गए। वही पंसस सकलदीप राम ने कहा कि प्रमुख के दो वर्ष के कार्यकाल में प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। जिसे रोकने में प्रमुख नाकाम रहे। बीडीओ ने किसी भी जनप्रतिनिधि की बात नहीं सुनी, मनमानी करते रहे और प्रमुख ने कुछ नहीं किया। प्रमुख व उप प्रमुख को एक साथ लाने में एक स्थानीय विधायक की भूमिका अहम रही।

वहीं उप प्रमुख ममता देवी ने बताया कि प्रमुख के खिलाफ लगाए गए अविश्वश प्रस्ताव से मुझे कोई लेना देना नहीं है। जब उनसे पूछा कि आपके समर्थक चार पंसस ने भी इस अविश्वास प्रस्ताप पर हस्ताक्षर किए हैं तो उन्होंने कहा कि कोई पंसस किसी का समर्थक नही होता है। सब पैसे का खेल है।

इधर बीडीओ प्रदीप कुमार झा और प्रमुख ललित मंडल ने अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने का पत्र मिलने की पुष्टि की।प्रमुख ललित मंडल ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक सप्ताह के अंदर बैठक बुलाई जाएगी। प्रमुख पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पत्र पर हस्ताक्षर करने वालो में सकलदीप राम,संतोष कुमार सुमन, श्याम सुंदर सदा,ध्यानी कुमार पासवान,मणिकांत बेलदार,सोनू मंडल, मो. मुमताज,रजनी देवी, कन्हाई पासवान,शिव शंकर लाल देव,मो कलामुद्दीन,राम विनोद यादव,उम्मत खातून,गीता देवी और बबिता देवी प्रमुख हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !