डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी थाना क्षेत्र के फकुली ओपी में तैनात प्रशिक्षु महिला दरोगा ने ओपी प्रभारी उदय कुमार सिंह व प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ऋतुराज जायसवाल पर शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुजफ्फरपुर के फकुली चौकी में तैनात प्रशिक्षु महिला दारोगा कविता कुमारी को प्रभारी ने धक्का मारकर निकाल दिया. इस संबंध में जब महिला के पति ने विरोध किया तो दोनों के साथ थाना परिसर में मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया.

बता दें कि चौकी प्रभारी उदय कुमार सिंह को वहां तैनात ट्रेनी महिला दारोगा कविता कुमारी के साथ गलत व्यव्हार करना भारी पड़ गया. इस संबंध में मंगलवार को महिला थाने की अध्यक्ष और सदर ए इंस्पेक्टर ने पीड़िता कविता और उसके पति के बयान दर्ज किए. इस पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी भी की गई. इसके बाद कविता और उनके पति एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्हें अपनी फरियाद सुनाते हुए साक्ष्य सौंपे. वही मामला डीजीपी के भी संज्ञान में हैं जिन्होंने आईजी रेंज को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !