Breaking News

साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता द्वारा फिल्म निर्माता व निर्देशक के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज

दरभंगा : साइकिल गर्ल ज्योति पासवान के पिता मोहन पासवान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जिस ज्योति पासवान ने कोरोना काल में साइकिल की यात्रा कर देश दुनिया में सुर्खियां बटोरी अब उसी के पिता मोहन पासवान ने एक एफआईआर दर्ज करवाकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. यह एफआईआर एक निर्माता निर्देशक के खिलाफ दलित उत्पीड़न के तहत दर्ज कराई गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल गर्ल ज्योति को लेकर बनने वाली फिल्म के मुद्दे पर मोहन पासवान ने अब दलित उत्पीड़न के तहत एक निर्माता निर्देशक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. साइकिल गर्ल ज्योति के पिता मोहन पासवान ने आरोप लगाया है कि निर्देशक शाइन कृष्णा और उनके साथी सजीथ नांबियार ने मिलकर उनके के साथ धोखाधड़ी की. मोहन पासवान की तरफ से दरभंगा के कमतौल थाने में इन दोनों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की धारा के तहत केस दर्ज कराया गया है.

मोहन पासवान ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह दोनों 26 जून को उनसे मिलने आए थे और उन्हें गुमराह करते हुए अपने साथ फिल्म करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन करा लिया. आपको याद दिला दें कि मोहन पासवान ने सबसे पहले फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था इसके बावजूद उन्होंने 26 जून को नए प्रोडक्शन हाउस के साथ कांटेक्ट साइन कर लिया. जिसे लेकर उस वक्त भी विवाद खड़ा हुआ था. ज्योति के पिता ने विनोद कापड़ी से साइनिंग अमाउंट भी लिया था. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने करार तोड़ते हुए निर्देशक शाइन कृष्णा के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था. अब इसके बाद उन्होंने शाइन कृष्णा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन में दरभंगा की रहने वाली 15 वर्षीय ज्योति ने अपने घायल पिता को साइकिल पर बैठा कर गुरुग्राम, हरियाणा से 8 दिनों में दरभंगा तक 1200 किलोमीटर का सफर ​तय किया था.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *