Breaking News

अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे सभी कार्यालय, चुनाव संपन्न होने तक तत्काल प्रभाव से लागू

दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 एवं विधान परिषद चुनाव 2020 के लिए मतदान की तिथि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए जाने के फलस्वरूप जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आदेश निर्गत करते हुए बताया गया है कि जिले के सभी कार्यालयों/गठित सभी कोषांग में अनवरत कार्य चल रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा (व्हाट्सएप डीपी)

उल्लेखनीय है कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है, उक्त परिपेक्ष में निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक जिला के सभी सरकारी कार्यालय सभी सार्वजनिक अवकाश/ राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे तथा सभी कार्यालय कर्मी/पदाधिकारी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एस एम

बिना पूर्वानुमति के कोई भी पदाधिकारी अवकाश में प्रस्थान नहीं करेंगे तथा मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। तदनुसार सभी कार्यालय प्रधान को आदेश दिया गया है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से बिहार विधान सभा निर्वाचन, 2020 संपन्न होने तक लागू रहेगा।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *