डॉ संजीव शमा/ झंझारपुर (मधुबनी) : झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के हैंठीबाली गांव में सोमवार की रात चोरों ने जिस घर में गृहस्वामी सोये हुए थे उस घर में बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरा से घर में रखे करीब सवा सात लाख रुपए की जेवरात और कीमती कपड़े की चोरी कर लिया ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
खट – खट की आवाज सुनकर घर में सोयी गृहस्वामी बुजुर्ग महिला निकलना चाही किंतु बाहर से गेट बंद रहने के कारण नहीं निकल सकी । तब जाकर महिला ने अपने अगल – बगल पड़ोसियों को आवाज दी लेकिन गर्मी के कारण घर में चल रहे पंखा की आवाज पड़ोसी नहीं सुन सके ।

बाद में उन्होंने अपने बड़े पुत्र को फोन कर सूचना दी । पुत्र द्वारा अपने पड़ोसियों को फोन पर घर बंद कर दिए जाने की सूचना दी गई । जिसके बाद पड़ोसियों ने गेट खोला और घर को देखा तो कमरा का कुंडी टूटा था और गोदरेज के नीचे सामान बिखरा पड़ा था ।

पड़ोसियों के आने की आहट पाकर चोर भागने में सफल रहा । गृहस्वामी ने मंगलवार की सुबह स्थानीय थाना को चोरों द्वारा घर का कुंडी तोड़कर सामान चोरी कर लिए जाने की सूचना दी गई । चोरी की घटना को लेकर हैंठीबाली गांव निवासी शोभानंद झा की पत्नी फूलकमल देवी ने भैरवस्थान थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर चोरी की सामान बरामद करने की मांग की है। थाना में दिये गये आवेदन में गृहस्वामी महिला ने कही है कि उनके तीन पुत्र हैं जो सभी बाहर रहते हैं और पति एक दिन पूर्व छोटे पुत्र के पास चले गए हैं। वे जिस घर में अकेले सोयी हुई थी। उस घर को चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे रूम से 7 लाख रुपए की सोने और चांदी की जेवरात और 25 हजार के कीमती कपड़े की चोरी कर ली गई है। जिसमें सोने के हार का सेट, हार प्लस कान का सेट चार, कान का झूमका एक भरी, कान का टाप्स एक भरी, कान का बाली दो सेट दो भरी, महिला के गला के चेन दो भरी, पुरुष गला के चेन दो भरी, बाला दो पीस, गला के चेन समेत लाॅकेट एक भरी, चांदी के पायल दो सेट, चांदी के एक सेट चेन समेत कीमती कपड़े की चोरी की गई है। गृहस्वामी के मुताबिक दो रूम का ताला नहीं टूटा तो कुंडी उखाड़ दिया। एक रूम में कागज वगैरह बक्सा में बंद था ।

दुसरे रूम में रखे तीनों पुत्रवधू के जेवरात गोदरेज में रखे हुए थे। चोरों ने तीन चार बक्सा घर से उठाकर एक कलम बाग में जाकर तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।चोरी की इस घटना से गांव समेत अगल – बगल में दहशत फैल गया है । चोरी की घटना को लेकर भैरवस्थान थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है ।घटना के बावत भैरव स्थान थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !