डेस्क : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला तूल पकड़े हुए हैं. उनकी आत्महत्या को लेकर जांच के दौरान पूरा बॉलीवुड फंसता चला जा रहा है तो वहीं अब बिहार से ही निकले एक और एक्टर की मुंबई में मौत का मामला सामने आ गया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मुंबई में बिहार के मुजफ्फरपुर के बॉलीवुड एक्टर की संदिग्ध मौत हो गई. मृतक का शव मुंबई से पटना पहुंच गया है. मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुंबई पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाया है.

मिली जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत थे जहां देर रात उनकी मुंबई में मौत हो गई. रविवार रात अक्षत के पिता को पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गयी, जिसके बाद उन्होंने मुम्बई पुलिस से सम्पर्क किया लेकिन आरोप है कि मुंबई पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। बाद में परिवार मुंबई से बेटे अक्षत का शव लेकर पटना आ गए।

मृतक के मामा ने बताया कि उनकी अक्षत से रात के 9 बजे ही बात हुई थी लेकिन इसके बाद देर रात उसकी मौत की खबर से परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है.

अक्षत के परिजनों का आरोप है कि मुंबई पुलिस इस मामले में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रही है. साथ ही किसी भी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. फिलहाल इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !