Breaking News

दरभंगा में एटीएम कैश वैन से 12 लाख की लूट, गोली लगने से एक ग्रामीण जख्मी

डेस्क : बिहार के दरभंगा में नकाबपोश बाइक सवारों ने 12 लाख रुपए कैश लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दरभंगा पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने देर शाम कमतौल-जाले थानाक्षेत्र की सीमा पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रह्मपुर कदम चौक शाखा के एटीएम में रुपये भरने पहुंचे कैशवैन को हथियार के बल पर लूट लिया.

बदमाशों द्वारा एटीएम कैश वैन से 12 लाख लूट लिया गया. हालांकि, लूटी गई राशि की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. लूट की घटना को होता देख बैंक में काम कराने आए स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा राउंड गोली चली.

गोली लगने से घायल ग्रामीण मनोज कुमार शर्मा

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बैंक में आए ग्राहकों या गार्ड ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की. इस बीच बदमाशों की गोली से ग्रामीण बाजार में सब्जी लेने आए पड़ोस गांव रतनपुर का ग्रामीण मनोज कुमार शर्मा को लगी है. उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया है. बदमाश छह की संख्या में तीन अलग-अलग बाइक पर सवार थे. घटना को अंजाम देने के बाद सभी कमतौल की ओर फरार हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बाइक पर ही लूटे गए रुपयों को बैग में रखकर भागे हैं. घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम अपने अधिकारी के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं. तत्काल सिंहवाड़ा, सिमरी, जाले, कमतौल, मब्बी, केवटी, रैयाम समेत कई थानों की पुलिस को नाकेबंदी कर छापेमारी में लगाया गया है.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *