Breaking News

घुघरी में स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, मरीजों के उपचार के पूरे प्रबंध !

एम0पी0 (ब्यूरो) : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मोजेस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को ग्राम घुघरी में दोपहर 2 बजे तक तीन मरीज स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित शिविर में इलाज हेतु आए, जिनमें  से एक मरीज सर्दी-खांसी एवं दो मरीज पेट-दर्द से पीड़ित थे। गांव में अब तक कुल तीन मरीज आए हैं, जिनका स्वास्थ्य ठीक है। सभी मरीजों को उचित उपचार दिया गया है। ग्राम में स्थिति नियंत्रण में है। ग्रामवासियों को स्वास्थ्य शिक्षा एवं साफ-सफाई के बारे में बताया गया एवं विद्यालय में गहन दस्त नियंत्रण से संबंधित जानकारियां स्वास्थ्य विभाग  द्वारा प्रदाय की गई। इसके अलावा स्वच्छ जल का उपयोग करने एवं व्यक्तिगत व परिवेश की स्वच्छता की जानकारी दी गई। घर-घर ब्लीचिंग पाउडर एव ओआरएस का वितरण किया गया। 23 जुलाई को जिला स्तरीय टीम घुघरी गांव पहुंची, टीम में जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. आरके धुर्वे, एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. रूचिरा उइके सम्मिलित थे। लैब परीक्षण के लिए हैण्डपंप के पानी का सेम्पल लिया गया है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …