एम0पी0 (ब्यूरो) : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप मोजेस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को ग्राम घुघरी में दोपहर 2 बजे तक तीन मरीज स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित शिविर में इलाज हेतु आए, जिनमें से एक मरीज सर्दी-खांसी एवं दो मरीज पेट-दर्द से पीड़ित थे। गांव में अब तक कुल तीन मरीज आए हैं, जिनका स्वास्थ्य ठीक है। सभी मरीजों को उचित उपचार दिया गया है। ग्राम में स्थिति नियंत्रण में है। ग्रामवासियों को स्वास्थ्य शिक्षा एवं साफ-सफाई के बारे में बताया गया एवं विद्यालय में गहन दस्त नियंत्रण से संबंधित जानकारियां स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदाय की गई। इसके अलावा स्वच्छ जल का उपयोग करने एवं व्यक्तिगत व परिवेश की स्वच्छता की जानकारी दी गई। घर-घर ब्लीचिंग पाउडर एव ओआरएस का वितरण किया गया। 23 जुलाई को जिला स्तरीय टीम घुघरी गांव पहुंची, टीम में जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. आरके धुर्वे, एपिडेमोलॉजिस्ट डॉ. रूचिरा उइके सम्मिलित थे। लैब परीक्षण के लिए हैण्डपंप के पानी का सेम्पल लिया गया है।
Check Also
इतिहास रचेगा दरभंगा ! पहली बार दुनिया के नामी यूरोलॉजिस्ट एक मंच पर, होगी लाइव सर्जरी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिलांचल के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक …
मुहर्रम Alert :: जानिए दरभंगा में कब और कहाँ रहेगी बिजली गुल, पहले ही कर लें तैयारी
मुहर्रम 2026: दरभंगा के कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था को …
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- खामियां दूर करना और जवाबदेही तय करना सरकार की प्राथमिकता
पटना। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !