दरभंगा : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के लिए दरभंगा जिला के 78- कुशेश्वरस्थान (अ. जा.), 79- गौराबौराम, 80- बेनीपुर, 81- अलीनगर एवं 82- दरभंगा ग्रामीण, 83- दरभंगा, 84- हायाघाट, 85- बहादुरपुर, 86-केवटी एवं 87- जाले
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दसों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त सभी मतगणना कर्मियों को डीएमसीएच के सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान निर्धारित समय पर उपस्थित होना है। मतगणना के दौरान मतगणना की गोपनीयता को बरकरार रहना है। फॉर्म-17 सी पर निश्चित रूप से दस्तखत कराना है और काउंटिंग एजेंट को सीयू यानी कंट्रोल यूनिट एवं उसमें लगा पेपर सेल अच्छी तरह से दिखाना है, ताकि किसी प्रकार का कोई प्रश्न न उठा सके। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता से सभी मतगणना कर्मियों को 10 नवंबर 2020 को अपने कर्तव्य का निष्पादन करने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 78- कुशेश्वरस्थान (अ. जा.) 79- गौराबौराम, 84- हायाघाट एवं 85- बहादुरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र आईटीआई, महिला, रामनगर को बनाया गया है तथा 80- बेनीपुर, 81- अलीनगर, 82- दरभंगा ग्रामीण,83- दरभंगा, 86-केवटी एवं 87- जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना स्थल बाजार समिति, शिवधारा को बनाया गया है।

मतगणना 10 नवंबर 2020 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 -14 टेबल लगाए गए हैं तथा 4-4 टेबल पोस्टल बैलट की गिनती के लिए लगाए गए हैं। दोनों मतगणना केंद्र पर मीडिया सेंटर बनाया गया है। इस बार सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग-अलग कुल दस प्रेक्षक की नियुक्ति भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की गई है। यानी प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक-एक प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस बार मतगणना केंद्र पर कोविड-19 के गाईडलाईन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया अनुपालन कराया जा रहा है। सभी को मास्क लगाकर आना है। इसके अतिरिक्त हैंड सेनीटाइजर की व्यवस्था मतगणना केंद्र पर रहेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !