दरभंगा : भारत के नागरिक विमानन सेवा में रविवार को दरभंगा का नाम जुड़ गया। बेंगलुरू से दरभंगा आए विमान में नागरिकों के साथ लैंड कर इसकी शुरूआत की। वहीं वह विमान 11 बजकर 45 मिनट पर दरभंगा से उड़ान भरकर दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस विमान से यात्रा कर रहे सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट से नागरिक विमानन सेवा शुरू हो गई। जिसके साथ 8 करोड़ मिथिलावासियों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हुई है। उन्होंने उड़ान योजना के माध्यम से मिथिला को सौगात देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंन्द्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू की सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है और जल्द ही इसका विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि कई अन्य राज्यों के लिए भी सीधी हवाई सेवा दरभंगा से उपलब्ध होगी।

सांसद ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में दरभंगा हवाई अड्डा अंतर्राष्टÑीय रूप में विकसित होगा और यह मिथिला के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रसस्त करेगा। उन्होंने कहा कि हवाई जहाजों के आवागमन शुरू होने से रोजगार के कई अवसर बनेंगे और उद्योग व व्यापार जगत को अधिक फायदा मिलेगा। वहीं देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में रहने वाले मिथिला वासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जब वे भाजपा के जिलाध्यक्ष थे तब से दरभंगा हवाईअड्डा पर विमान सेवा शुरू करने के लिए उन्होंने प्रयास शुरू कर दिया था। बाद में विधायक बनने के बाद मैने यह मामला विधानसभा के पटल पर रखा और आज सांसद के रूप में मैने इस दिशा में प्रयास किया, जिसमें सफलता मिली।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !