सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : दरभंगा जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में अम्बेडकर सभागार, दरभंगा में टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा अगले 06 महीने में 06 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा 21 जून 2021 को इस अभियान की शुरूआत की जाएगी। तदनुसार जिलाधिकारी द्वारा जिला के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 21 एवं 22 जून को इस अभियान को विशेष रूप से सफल बनाने हेतु संपूर्ण क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करायेंगे एवं इसके लिए विस्तृत कार्य-योजना तैयार कर टीकाकरण स्थल चिन्हित करने, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराते हुए प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराने को निदेशित किया गया।

उन्होंने कहा कि 21 जून 2021 को आयोजित मुख्यमंत्री के सम्बोधन को 4:00 से 04:45 तक लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जिसमें जिला के सभी जनप्रतिनिधियों, जीविका दीदियों को भाग लेने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी 21 जून को अपने-अपने आवंटित प्रखण्ड में भ्रमण कर कार्यक्रम को सफल बनाने को निर्देशित किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर राकेश कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी (आपदा) सत्यम सहाय, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर मो0 सादुल हसन, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. रिजवान अहमद, डी.पी.एम (स्वास्थ्य) विशाल कुमार, डी.पी.एम (जीविका), सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारीगण, यूनिसेफ के शशिकांत सिंह तथा ओंकार चन्द व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !