Breaking News

3 जिलों में नये डीएम, IAS अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी

डेस्क : सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक IAS अफसरों का तबादला किया गया है जिसमें तीन जिले के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं. मुंगेर, सीतामढ़ी और जहानाबाद में अब नये डीएम होंगे.

नवीन कुमार को जहानाबाद से ट्रांसफर कर मुंगेर के नया जिलाधिकारी बनाया गया है. सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है. सुनील कुमार वित्त विभाग के संयुक्त सचिव पद पर थे.हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है. हिमांशु कुमार सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर थे. सीतामढ़ी की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी को वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पदस्थापित किया गया है, मुंगेर की जिलाधिकारी रचना पाटिल को समान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव पदस्थापित किया गया है.

सीएम नीतीश कुमार

बता दें कि शुक्रवार को ही बिहार सरकार ने प्रदेश के 22 अंचलाधिकारियों का ट्रांसफर का आदेश जारी किया था. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अंचल अधिकारी, प्रभारी अंचल अधिकारी, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी के पद पोस्टेड बिहार राज्य सेवा के अंचाधिकारियों और इनके ही ग्रेड के अन्य राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है.

Advertisement

सभी संबंधित डीएम, एडीएम, बंदोबस्त पदाधिकारी और चकबंदी के डिप्टी डायरेक्टर उनके जिले में पोस्टेड पदाधिकारियों को इस महीने के अंत तक स्थानांतरित पदाधिकारी को विरमित कर उसकी रिपोर्ट विभाग को भेजने का निर्देश दिया है.

Advertisement

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *