डेस्क : पेट्रोल भी अब डबल सेंचुरी मारने वाला है. किसान परेशान हैं. पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के कीमत में बेतहसा वृद्धि और बढ़ती हुए महगांई के खिलाफ राजद ने यह निर्णय लिया है कि सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा.
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
दरभंगा के हनुमाननगर राजद प्रखंड अध्यक्ष दानिश अशरफ ने बताया कि आगामी 18 जुलाई को उखरा चौक से बिशनपुर चौक तक विरोध जुलुस निकाला जाएगा. बिशनपुर चौक पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जायेगा. प्रखंड अध्यक्ष दानिश अशरफ ने राजद के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों,पंचायत अध्यक्षों और सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि इस विरोध जुलूस को सफल बनाने हेतु सक्रिय एवं अग्रणी भूमिका निभाएं.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरे बिहार में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. तेजस्वी ने कहा कि एनडीए सरकार में महंगाई बेहताशा तरीके से बढ़ रही है. ऐसे में बढ़ती महंगाई के विरोध में उनकी पार्टी राजद 18 व 19 जुलाई को राज्यभर में प्रदर्शन करेगी.

तेजस्वी यादव ने कहा कि 18 जुलाई को प्रदर्शनकारी गैस सिलेंडर, साइकिल व बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन करेंगे जबकि 19 जुलाई को सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर गैस सिलेंडर, साइकिल व बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन किया जायेगा.


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !