
दरभंगा, विजय भारती :- जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, क्रियान्वयन एवं प्रबन्धन समिति, नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय राजीव रौशन की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में आउटडोर एवं इण्डोर स्टेडियम जीर्णोद्धार के साथ-साथ परिसर अवस्थित दुकानों का किराया वृद्धि एवं अन्य विकासात्मक विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता (भवन) को निर्देशित किया गया की बैठक के पश्चात कमेटी के सदस्यों के साथ अविलम्ब जाकर स्थलीय निरीक्षणोंपरांत प्राक्कलन तैयार करें।
बैठक में परिसर अवस्थित दुकानों की भाड़ा बढ़ोतरी के संबंध में निर्णय लिया गया कि सचिव, स्टेडियम कमिटी अविलम्ब अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर को अनुरोध पत्र देकर अग्रसर कार्रवाई कराएंगे।
उक्त बैठक में कार्यपालक अभियंता (भवन), कार्यपालक अभियंता (विद्युत), जिला खेल पदाधिकारी, सचिव स्टेडियम कमिटी जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता, नवीन सिन्हा, जावेद अनवर, देव नन्दन झा आदि सदस्यगण उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !