
दरभंगा, विजय भारती :- माननीय मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार श्री संजय कुमार झा के कर कमलों से 29 अप्रैल 2022 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे दरभंगा जिला के केवटी प्रखण्ड अन्तर्गत मब्बी- गोपालपुर दायाँ जमींदारी बाँध के उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
वहीं पूर्वाह्न 10ः30 बजे केवटी प्रखण्ड के लाधा में मब्बी-गोपालपुर बायाँ जमींदारी बाँध का उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
पूर्वाह्न 11ः15 बजे वाजितपुर वार्ड संख्या – 23 एवं रत्नोपट्टी वार्ड नम्बर – 09 में दरभंगा बागमती नदी के दायें किनारे कटाव निरोधक कार्य का शिलान्यास करेंगे।
अपराह्न 12ः15 बजे दरभंगा सदर प्रखण्ड के रन्ना गाँव में जीवछ नदी के दाँये किनारे सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। अपराह्न 01ः15 बजे बेनीपुर प्रखण्ड के जरिसो में कमला नदी के बाँये किनारे निर्मित सीढ़ी घाटों का उद्घाटन करेंगे।
अपराह्न 01ः45 बजे कोशी निरीक्षण भवन में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
अपराह्न 03ः45 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चटटी चौक होते हुए हरपट्टी तक नाला लाइनिंग कार्य का शिलान्यास करेंगे। उपरोक्त सभी कार्यक्रम 29 अप्रैल को सम्पन्न होगा।
इसके साथ ही 30 अप्रैल 2022 को पूर्वाह्न 10ः30 बजे दरभंगा एयरपोर्ट के निकट यात्रा शेड का उद्घाटन करेंगे। 30 अप्रैल को ही पूर्वाह्न 10ः55 बजे दरभंगा एयर पोर्ट स्टेशन में रिंग बाँध पर पी.सी.सी. सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ करेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !