Breaking News

आनंदपुर में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

दरभंगा। जिले के हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर में नेहरू युवा केंद्र दरभंगा” युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार” एवं ललित नारायण मिश्र युवा मण्डल हायाघाट के तत्वावधान में +2 ललितेश्वर मधुसूदन उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया।

जिसमें 200 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों व बड़ों के बीच विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रशांत कुमार झा ने किया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक रामचंद्र प्रसाद, भाजपा नेता वीरेंद्र पासवान द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

वॉलीबॉल विजेता टीम सहोड़ा, खो खो विजेता रश्मि टीम, बैडमिंटन में रोहित, दौड़ में आर्यन ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय व मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर संजीव, अभिलाषा, नीतीश आदि मौजूद रहे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …