Breaking News

लोस चुनाव :: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 195 सीटों पर प्रत्याशी का नाम घोषित देखें पूरी लिस्ट

डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी के अधिकांश बड़े चेहरे शामिल हैं। BJP ने 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के लिए कैंडिडेट्स का एलान किया है। PM मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। गांधी नगर से अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू चुनाव लड़ेंगे। गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे। विदिशा से शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे।

BJP ने 195 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इनमें बंगाल की 20, UP की 51, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5 सीटें, जम्मू-कश्मीर 2, उत्तराखंड की 3, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1 और दमन और दीव की 1 सीट शामिल है।

सुषमा स्वराज की बेटी को यहां से टिकट

भारत की विदेश मंत्री रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है। BJP ने बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलवा मनोज तिवारी को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से टिकट दिया गया है, जबकि रामवीर सिंह बिधूड़ी को साउथ दिल्ली से टिकट मिला है। वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत चुनाव लड़ेंगे।

Check Also

बिहार में NDA के जदयू प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, देखें किनको कहां से टिकट…

डेस्क। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में शामिल प्रमुख घटक दल जेडीयू …

लोस चुनाव :: बिहार NDA में सीटों का फॉर्मूला तय, चिराग लोजपा(R) को 5 सीटें

डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सीटों …

Election Commission की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया

डेस्क। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी जगह तैयारी अंतिम …