डेस्क। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का चुनाव चिन्ह बदल गया है। अब चुनाव चिन्ह नाव की जगह लेडीज पर्स होगा। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने दी।

उन्होंने कहा ‘पर्स’ चुनाव चिन्ह के साथ VIP उम्मीदवार लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच जाएंगे। कल VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने महागठबंधन के साथ आने की घोषणा की थी। VIP को RJD कोटे की सीट गोपालगंज, मोतिहारी और झंझारपुर दी जाएगी।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !