Breaking News

लोस चुनाव :: बिहार NDA में सीटों का फॉर्मूला तय, चिराग लोजपा(R) को 5 सीटें

डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सीटों पर फंसा पेंच सुलझ चुका है। सबकुछ साफ जाहिर हो चुका है। किसको कितनी मिलें सीटें हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में NDA के घटक दलों में सीट बंटवारा हो गया है। बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 16, चिराग पासवान की पार्टी एलजीपी (R) को 5 सीटें, जीतन राम मांझी की पार्टी HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1-1 सीटें मिली है।

इस पर अंतिम मुहर लगाने के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दिल्ली आ रहे हैं।अब यह देखना है कि क्या इस फार्मूले पर एनडीए से जुड़ी सभी पार्टियां चुनाव लड़ने के लिए तैयार होती हैं या नहीं। उधर, बिहार में एनडीए का कुनबा टूटे, इसके इंतजार में इंडिया गठबंधन की सीटें नहीं बंट रही हैं। यह गठबंधन एनडीए से आने वाले नेताओं को अपने साथ जोड़ना चाह रहा है।

Check Also

लोस चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, एकसाथ 32 कांग्रेस नेता BJP में हुए शामिल

डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान की राजनीति में बड़ा उलटफेर दिखा है। पहली बार …

लोस चुनाव :: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 195 सीटों पर प्रत्याशी का नाम घोषित देखें पूरी लिस्ट

डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। …

कब होंगे लोकसभा चुनाव 2024 ? मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस कॉन्फ्रेंस

डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बयान दिया है। …