Breaking News

7 चरणों में लोकसभा चुनाव, तारीखों का हो गया ऐलान

डेस्क। चुनाव आयोग ने शनिवार दोपहर 3 बजे विज्ञान भवन से लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार 7 चरणों में लोकसभा के चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की 13 मई और 5वें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी। छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को होगी। 7वें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को मतगणना होगी।

देश के 22 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में एक चरण में चुनाव होंगे। अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, लक्षद्वीप, लद्दाख, मिजोरम, मेघालय, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। कर्नाटक, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में दो चरण में वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ और असम में तीन चरणों में मतदान होगा। ओडिशा, मध्य प्रदेश और झारखंड में 4 चरणों में चुनाव होंगे। महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में 5 चरणों में मतदान होगा। यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल में 7 चरणों में वोटिंग होगी।

ये है लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल :-

इस बार 97 करोड़ कुल मतदाता जिनमें 47 करोड़ महिला वोटर्स

इस बार का चुनाव कई मायनों में खास होने वाला है। इस बार 97 करोड़ मतदाता देश के सत्ता की कुर्सी संभालने वाली सरकार का भविष्य तय करेंगी। इसमें 47 करोड़ पुरुष मतदाता तो वहीं 47 करोड़ महिला मतदाता होंगी। खास बात यह है कि इस बार 1.8 करोड़ ऐसे भी मतदाता होंगे जो पहली बार इस चुनाव में वोट डालेंगे। यही नहीं इस बार अपने उम्मीदवार के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको ऐप के जरिए अपने उम्मीदवार की हर जानकारी मिलेगी। बुजुर्गों के लिए भी खास व्यवस्था की जाएगी।

Check Also

Election Commission की बड़ी कार्रवाई, बिहार समेत 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाया

डेस्क। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और सभी जगह तैयारी अंतिम …

लोस चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, एकसाथ 32 कांग्रेस नेता BJP में हुए शामिल

डेस्क। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान की राजनीति में बड़ा उलटफेर दिखा है। पहली बार …

लोस चुनाव :: BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 195 सीटों पर प्रत्याशी का नाम घोषित देखें पूरी लिस्ट

डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। …