Breaking News

सहरसा में सिलेंडर ब्लास्ट :: 7 जख्मी में 4 की हालत नाज़ुक, डीएमसीएच रेफर

डेस्क। सहरसा के जलई इलाके के रही टोला गंडोल में बीती रात एक सिलेंडर ब्लास्ट में 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 4 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें DMCH रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित जलई थाना के गरौल गांव की है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से गरौल अपने गांव पहुंचे थे। सात मार्च को शादी थी और तीन मार्च को तिलक समारोह का कार्यक्रम था। शादी में भोजन तैयार करने के लिए कई गैस सिलेंडर मंगवाए गए थे। उसी में एक सिलेंडर लीक कर रहा था। जिसकी वजह से आग लग गई और सिलिंडर ब्लास्ट कर गया।

वहीं, इस हादसे में एक साथ सात लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। इसमें चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …