डेस्क। भारत घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक का गैंगरेप हुआ है। झारखंड में स्पेन की महिला से गैंगरेप हुआ है। वह पति के साथ पाक, बांग्लादेश के बाद भारत घूमकर नेपाल जाने वाली थी। महिला दुमका के हंसडीहा के एक गांव में टेंट लगाकर रुकी थी। टेंट में अचानक 7-8 लोग घुसे और गैंगरेप किया। मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के उप राजधानी दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरूमाहाट में शुक्रवार की देर रात स्पेन की विदेशी महिला पर्यटक के साथ लगभग आधा दर्जन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना मानवता का शर्मसार करने वाली है।
गैंग रेप मामला प्रकाश में आने के बाद हरकत में आई हंसडीहा पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दुमका जिला के एसपी पीतांबर सिंह खरवार घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं घटना की हर एक बिंदु जांच चल रहा है।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
पीड़ित महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुमका से भागलपुर जा रही थी। इसी दौरान देर रात में लोग दुमका के हंसडीहा बाजार से पहले एक स्थान पर टेंट लगाकर सो रहे थे, जहां देर रात लगभग आधा दर्जन युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !