अमरेन्द्र सुमन की रिपोर्ट दुमका : बीडीओ दुमका राजेश कुमार सिन्हा व टाउन थाना प्रभारी ने टीन बाजार, दुमका स्थित फिश मार्केट का औचक निरीक्षण कर बिना मास्क लगाए मछली बेच रहे मछुआरों सहित ग्राहकों को पकड़ा।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई

ग्राहकों द्वारा माफी मांगने पर ग्राहकों को जहां एक ओर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, वहीं 8 मछली दुकानदारों से कुल 25, 000 ( पच्चीस हजार) रूपये की वसूली की गई और भविष्य में मास्क पहनकर कारोबार करने की चेतावनी के साथ उन्हें छोड़ दिया गया।

वहीं दुमका बस स्टैण्ड के नजदीक एक बिरयानी दुकान के खुले पाए जाने पर ढाई हजार रूपए व एक मिठाई की दुकान से एक हजार रूपए की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई। शहर के विभिन्न स्थानों यथा- टावर चौक, दुधानी, लखीकुण्डी तथा शिव पहाड़ में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें

150 व्यक्तियों की चेकिंग की गई और 28 व्यक्तियों से तीन हजार एक सौ रूपए की जुर्माना राशि वसूली करते हुए उन्हें चेतावनी दी गई कि पुनः बिना मास्क पहने पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस प्रकार दुमका सदर प्रखण्ड में लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में कुल एकतीस हजार छः सौ रूपए की राशि बतौर जुर्माना वसूली गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !