डेस्क : मिशन टू करोड़ चित्रांश व कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि कंकड़बाग में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ और संचालन मंच के अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण ने किया।

- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव मनोज लाल दास मनु ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी जैसे लोग विरले ही पैदा लेते है।शिकागो में दिए गए उनके भाषण आज विश्व के युवाओं लिए प्रेरणा के श्रोत है।आज स्वामी जी के आदर्श को अपनाने की जरूरत केवल युवाओ को ही नही राजनेताओं को भी है।

स्वामी जी के बिचारो से लैश होकर हमे आगे बढ़ने की जरूरत है ।इस अवसर पर मिशन व मंच के श्रीमती नीलिमा सिन्हा,विनय कुमार कर्ण,अनिल कुमार सिन्हा, संजय कुमार ,भरत किशोर चौधरी ,के बी लाल,दीपक लाल दास,राजेन्द्र लाल दास, संजीव कुमार बैधनाथ लाल दास,सुनील कुमार कर्ण ,

राज कुमार दिलीप, श्वेता श्रीवास्तब,रश्मि कुमारी,अनुपमा आदि ने स्वामी जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी को युग पुरुष बताते हुए कहा कि स्वामी जी जैसे लोग विश्व मे विरले ही पैदा लेते है।स्वामी विवेकानन्द जी के विचार आज भी प्रासंगिक है,जरूरत है उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !