Breaking News

दरभंगा DM एवं SSP ने किया EVM वी.वी.पैट वेयर हाउस का निरीक्षण

दरभंगा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

इसी निर्देश के अन्तर्गत त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा संयुक्त रुप से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस के तीनों तलों पर स्थित गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सी.सी.टी.वी एवं अग्निशमन संबंधित व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अग्निशमन यंत्रों का फायर ऑडिट करने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वी.वी.पैट, वेयर हाउस के परिसर में स्थित एक सूखे पेड़ हटाने के लिए वन विभाग को पत्र देने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया।

तत्पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा बहादुरपुर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस में रखे गए ई.वी.एम. का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार के साथ-साथ राजनीतिक दल की ओर से भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक, माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, जिलाध्यक्ष, बसपा सुनील कुमार मंडल तथा निर्वाचन शाखा के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …