Breaking News

पंचायत व नगरपालिका चुनाव के सफलतापूर्वक संचालन हेतु तत्कालीन डी.एम, डी.डी.ई.ओ, डी.ई.ओ एवं आई.टी मैनेजर होंगे सम्मानित

दरभंगा। अवर सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा बताया गया कि महाबोधि कन्वेंशन सेन्टर, बोधगया में 15 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाली राज्य चुनाव आयोग के 30वीं राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर पंचायत निर्वाचन, 2021 तथा नगरपालिका निर्वाचन, 2022 के सफलतापूर्वक संचालन के लिए तत्समय कार्यरत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत), जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) के साथ-साथ तत्समय कार्यरत जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका), जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी एवं आई.टी. मैनेजर को महामहिम राज्यपाल के द्वारा 15 मार्च 2024 को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला से पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के लिए तत्कालीन जिला पदाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम, तत्कालीन उप निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) आलोक राज, तत्कालीन जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं तत्कालीन आई.टी मैनेजर संजय सहनी को बिहार के राज्यपाल महामहिम राजेन्द्र अर्लेकर द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

दरभंगा जिला से नगरपालिका निर्वाचन, 2022 के लिए तत्कालीन जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन, तत्कालीन उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सुरेश कुमार, तत्कालीन जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं तत्कालीन आई.टी मैनेजर संजय सहनी को माननीय महामहिम, बिहार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …