Breaking News

मद्यनिषेध विभाग ड्रोन से रख रहा पैनी नजर, होली व लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह अलर्ट

दरभंगा। सचिव, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग तथा जिलाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार दरभंगा प्रमण्डल के मद्य निषेध उपायुक्त दीनबन्धु के पर्यवेक्षण में एवं मद्य निषेध दरभंगा के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मद्यनिषेध विभाग ड्रोन के माध्यम से ग्रामीणों क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माता, भंडारणकर्त्ता, कारोबारियों पर नजर रख रही है।


इसी कड़ी में मद्यनिषेध विभाग द्वारा मनोरथा, बरछीया, कल्याणपुर, रमसल्ला, अम्माडीह एवं अन्य क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से छापामारी कर अवैध जावा-गुड़ का पास/अद्धनिर्मित शराब करीब 62,875 किलो तथा 138 लीटर चुलाई शराब घटनास्थल पर जप्त/विनष्ट किया गया।


सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा द्वारा बताया गया कि होली पर्व एवं लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर मद्यनिषेध विभाग पूरी तरह तैयार है, जिले के किसी भी शराब निर्माता, कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बिहार राज्य में अवैध शराब की बिक्री एवं स्वामित्व दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की गहन जाँच की जा रही है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …