Breaking News

फर्जी नर्सिंग होम का कारनामा, हर्निया का ऑपरेशन कराने पहुंचे शख्स की कर दी नसबंदी

डेस्क। मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने हर्निया का ऑपरेशन कराने अस्पताल पहुंचे एक शख्स की नसबंदी कर दी. औराई प्रखंड के साक्षी अस्पताल में हुआ यह कारनामा जब संज्ञान में आया तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई. सिविल सर्जन ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड का बताया जा रहा है. सीतामढ़ी जिले के महीसौठा थाना क्षेत्र के बोखरा गांव निवासी पचाचू सहनी ने बताया कि 3 महीने पहले औराई के साक्षी अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन करवाया था. ऑपरेशन के बाद भी जब उनकी समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई. इसके बाद उन्होंने जांच करवाया तो पता चला कि डॉक्टर ने हर्निया के बजाय उनकी नसबंदी कर दी है.

मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है. सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने पूरे मामले में जांच का आदेश दे दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही टीम बनाकर फर्जी अस्पतालों और फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …