Breaking News
Home / बिहार / मुजफ्फरपुर / चित्रगुप्त एसोसिएशन परिसर मुजफ्फरपुर में डिजनी फन वर्ल्ड सह हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ, 11am to 9.30 pm प्रतिदिन ले सकेंगे आनंद

चित्रगुप्त एसोसिएशन परिसर मुजफ्फरपुर में डिजनी फन वर्ल्ड सह हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ, 11am to 9.30 pm प्रतिदिन ले सकेंगे आनंद

डेस्क : मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन परिसर में शुक्रवार से एसोसिएशन व सवर्ण मोर्चा की ओर से लगे डिजनी फन वर्ल्ड सह हस्तशिल्प मेला की शुरुआत हुई। इसमें स्वदेशी हस्तशिल्प से बने वस्तुओं ने सभी का दिल जीत लिया।

सराजपुर गिफ्ट आइटम, खादी वस्त्र, मुंबई टॉप्स पंजाबी जूती, फैंसी जूती, पीतल के पूजा सामान, बच्चों के लिए डिजायनर खिलौने, ज्वैलरी, राजस्थानी, अचार सजाए गए हैं। इसके साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। इसके तहत छोटे झूले जैसे वाटर पार्क, ड्रैगन, मिकी माउस जंपिंग आदि का बच्चे आनन्द ले सकेंगे।

इसके अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है। इसका बच्चे के साथ बड़े भी लुत्फ उठा सकेंगे। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि यह मेला करीब एक माह तक रहेगा। स्वदेशी चीजों को बढ़ावा देने व उसे अपनाने के लिए केवल स्वदेशी चीजों को ही मेले में लाया गया है। इसकी खरीदारी लोग कर सकेंगे।

मेले का समय सुबह 11 से रात साढ़े नौ बजे तक रहेगा। इससे पहले मेले का उद्घाटन सांसद अजय निषाद व पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने किया। मौके पर अजय नारायण सिन्हा, अजय कुमार मिंटू, सतेंद्र कुमार टिंकू भी थे।

Check Also

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …

अजीबोगरीब :: नीतीश के टूटे पैर में प्लास्टर की जगह डॉक्टर ने लगा दिया कार्टन, मामला मुजफ्फरपुर के SKMCH का

डेस्क। मुजफ्फरपुर स्थित SKMCH में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सड़क हादसे में …