डेस्क : बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर डीपीओ का तबादला कर दिया है. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दर्जन भर डीपीओ का ट्रांसफर किया गया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव सुशील कुमार ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिला स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. सीवान के डीपीओ दिलीप कुमार सिंह को नवादा भेजा गया है. अरवल के डीपीओ अमरेंद्र कुमार गोंड को रोहतास भेजा गया है. गोपालगंज के डीपीओ मिथिलेश कुमार सिंह को पूर्वी चंपारण का डीपीओ बनाया गया है. खगड़िया के डीपीओ शिव कुमार शर्मा का ट्रांसफर जमुई किया गया है.वहीं भागलपुर के डीपीओ विनय कुमार सुमन का तबादला मुंगेर हुआ है.

समस्तीपुर के डीपीओ रविंद्र कुमार साह को बेगूसराय भेजा गया है. किशनगंज के डीपीओ मो. महताब रहमानी का तबादला सुपौल हुआ है. संजय कुमार को लखीसराय का डीपीओ बनाकर भेजा गया है. मधुबनी के डीपीओ दीपक कुमार को औरंगाबाद का डीपीओ बनाया गया है.जबकि सरकार ने औरंगाबाद के डीपीओ राहुल रंजन, बक्सर के डीपीओ आजाद चंद्रशेखर घोष, शिवहर के डीपीओ दिनेश कुमार पासवान और गोपालगंज के डीपीओ मनीष कुमार के तबादले का आदेश रद्द कर दिया है. सरकार ने इन चारों अफसरों को फिलहाल उसी जिले में योगदान देने को कहा है, जहां ये जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं.

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !