Breaking News

Viral Video :: पुलिस का रात के अंधेरे में युवक को दे दना दन, बेरहमी से की पिटाई व गाली-गलौज

देखें वायरल वीडियो…

डेस्क : सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुलिसवाले रात के समय एक युवक को क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं.

दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है. को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी. जिसके दौरान यह वाकया हुआ. अगर पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर निकली होगी तो जाहिर है कि सिपाहियों के साथ दारोगा और जमादार रैंक के अधिकारी भी होंगे, जिनकी पहचान पर्याप्त रोशनी की कमी के कारण वीडियो में नहीं हो पा रही है.वायरल वीडियो में एक पुलिस वैन, पुलिस अधिकारी, चार से पांच सिपाही दिख रहे हैं.

muzaffarpur Police night checking

वीडियो में देखा जा रहा है कि देर रात को पुलिसवाले एक युवक की बाइक को बीच सड़क पर रुकवाकर पूछताछ कर रहे हैं. वीडियो में जैसा कि आवाज आ रहा है, उसके मुताबिक पुलिसवाले युवक से यह पूछ रहे हैं कि “अरे! तू इतनी रात को कहां से आ रहा है.” इस सवाल के जवाब में युवक यह कह रहा है कि “मैं घर जा रहा हूँ.”सवाल जवाब के दौरान उनमें से दो पुलिसवाले आगे बढ़ते हैं और युवक को धक्का देने लगते हैं. इतने में बाइक के दाईं ओर खड़ा एक पुलिसवाला युवक के ऊपर थप्पड़ों की बारिश कर देता है. वह एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार-पांच थप्पड़ मारता है. युवक के साथ एक अधेड़ भी दिख रहा है, जिसे पुलिसवाले जबरदस्ती पुलिस वैन में बैठाते दिख रहे हैं. बाद में पुलिसवाले युवक को भी जबरन बाइक से उतार कर पुलिस की गाड़ी में बंद कर ले जाते हैं.

Advertisement

सिविल ड्रेस में दिख रहा एक अन्य शख्स पुलिस की गाड़ी के पीछे-पीछे युवक की बाइक को ले जाता दिख रहा है. वीडियो में पुलिसवालों को इनके साथ गाली-गलौज करते भी साफ़ सुना जा रहा है.यह वीडियो कब का है. इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

Polytechnic Guru Darbhanga

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *